मेरे सपनो में एक दिन
सुन्दर पारियाँ आईं थी ।
बहुत ख़ूब पहनीं पोशाकें
छड़ी साथ में लाई थीं ।
जब छू देतीं थीं वृक्षों को
जो उनके मन भाते थे ।
फल फूल टॉफ़ी गुब्बारे
वृक्षों पर आ जाते थे।
खूब नाचती गाती पारियाँ
खूब धूम मचाती थीं ।
जब मैं उनको छूना चाहूँ
दूर बहुत उड जाती थीं।
खेल-कूद कर घूम-घाम कर
क्यों वे अपने लोक चलीं ।
मीठा मीठा सपना दे कर
क्यों मुझसे मुख मोड़ चलीं।